हरिद्वार

Haridwar: जीजा और साली मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट! हुआ भंडाफोड़

Haridwar: हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जीजा और साली मिलकर यह काम कर रहे थे। वह इंस्टाग्राम पर मासूम लड़कियों को नौकरी देने के लालच से बुलाते थे और जबरन देह व्यापार का काम करवाते थे।

सोशल मीडिया के जरिए फसाई लड़कियां (Haridwar)

हरिद्वार में इस बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मिलकर एक मकान पर छापेमारी थी। मौके से दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो रिश्ते में जीजा-साली है। पुलिस को उनके कब्जे से युवती मिली जिसे मुक्त कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: सड़क पर खड़े बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटका

आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद

घर से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस की जांच के अनुसार जीजा और साली सोशल मीडिया पर लड़कियों को नौकरी देने का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेल रहे थे।

पुलिस से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी में कुछ महिलाएं और पुरुष सेक्स रैकेट चला रहे हैं। जिस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश के अनुसार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान इरफान, सुफियान, एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिली। इन सभी के कब्जे से कर फोन, ₹30000 और कार बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

किराए के मकान में हो रहा था काम (Haridwar News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कई दिनों से किराए के मकान में अवैध गतिविधियां चला रहे थे। जिससे आसपास के लोग भी काफी परेशान थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह लोग इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों को नौकरी का झांसा देते थे। फिर अपनी जगह पर बुलाकर जबरन देह व्यापार के धंधे में काम करवाते थे। उसके बाद ग्राहकों से संपर्क कर पैसा वसूल करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media