Haridwar: विभागों-कार्यालयों के सार्वजनिक शौचालयों का होगा निरीक्षण

हरिद्वारहेल्थ

Haridwar: जिले में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद के 87 विभागों और कार्यालयों के सार्वजनिक शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए विभागवार उपसमितियों का गठन किया गया है।

15 सितंबर तक पूरी करनी होगी जांच (Haridwar)

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपसमितियां 15 सितंबर 2026 तक निरीक्षण पूरा कर विस्तृत जांच और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

यह कार्रवाई उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। निरीक्षण के दौरान शौचालयों की साफ-सफाई से लेकर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haridwar: महाविद्यालय के लिए भूमि होने के बावजूद निर्माण नहीं

पानी, बिजली से लेकर दिव्यांगों की सुविधा तक होगी जांच

निरीक्षण में शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल, बिजली और प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधा, नियमित सफाई और अनुरक्षण की स्थिति देखी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए शौचालयों में सुगम पहुंच और जरूरी मरम्मत की भी जांच होगी।

नवंबर तक कमियों को दूर करने का लक्ष्य (Haridwar News Today)

जांच के बाद सामने आने वाली कमियों के आधार पर विभागवार कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रशासन के अनुसार 15 अक्टूबर तक आवश्यक वित्तीय स्वीकृति और धनराशि की व्यवस्था की जाएगी, जबकि 15 नवंबर 2026 तक स्वीकृत कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके बाद कराए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी होगा। सभी विभागों को 20 नवंबर तक विभागवार और कार्यालयवार अनुपालन रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी (Haridwar CDO) ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media