Haridwar: कुत्ते को बचाने के चक्कर में गई युवक की जान
Haridwar: हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, धर्मनगरी में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अचानक से हाईवे पर एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कुत्ते को बचाने के चक्कर में गई जान (Haridwar)
मृतक की पहचान 30 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में हुई है। वह हरिद्वार के मिस्सरपुर गांव का निवासी था। पुलिस के मुताबिक बीती रात को यह हादसा ज्वालापुर कोतवाली के हरि लोक तिराहे के पास हुआ। शुभम रात को ज्वालापुर से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक से कुत्ता हाईवे पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक सवार शुभम का बैलेंस बिगड़ा और वह सीधा हाईवे के किनारे लोहे की रेलिंग से टकरा गया।
यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: राजधानी में बढ़ता अपराध! आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
टकराकर उल्टा लटका युवक
टक्कर इतनी जोरदार थी की रेलिंग से टकराकर शुभम उल्टा लटक गया और बाइक आगे की तरफ निकल गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हुई और रेलिंग से टकराती हुई दिखाई दे रही है।
रेलिंग पार कर रहा था कुत्ता (Haridwar News)
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है की कुत्ता रेलिंग पार कर रहा था। तब सामने से आ रहा शुभम उसे देखकर अपना बैलेंस खो बैठा। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक सीधा रेलिंग से टकरा गई और फिर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे देखते ही आसपास लोग तेजी से शुभम की तरफ दौड़े और उसे सड़क पर साइड में लिटा दिया।
यह भी पढ़ें: Pithoragarh: गुलदार ने एक मूकबधिर बच्ची पर हमला किया
इस घटना की जानकारी मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
