नैनीताल

Nainital News: बारात देखने खड़े हुए लोग! भरभराकर गिरा छज्जा

Nainital News: नैनीताल के कालाढूंगी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वार्ड नंबर 3 में आयोजित विवाह कार्यक्रम में बड़ा हादसा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पड़ोस में स्थित एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। जिस दौरान सभी लोग छत पर बारात देखने के लिए खड़े हुए थे। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं। इस घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया।

एकदम से गिरा छज्जा (Nainital News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस घर में शादी का कार्यक्रम था वहां बारात आने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आसपास के लोग और मेहमान छज्जे पर खड़े होकर बारात देख रहे थे। तभी अचानक 9:00 बजे के करीब छज्जा टूट गया और उस पर खड़े लोग सीधा नीचे गिर गए। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें महिलाएं और एक मासूम बच्ची शामिल है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था।

यह भी पढ़ें: Vikasnagar News: वन विभाग की टीम ने एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया

सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर

परिजन और स्थानीय लोग घायलों को जल्दबाजी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि पहले दृष्टि में छज्जे की कमजोर स्थिति हादसे की वजह प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस मामले में गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल! बर्बाद हुई मेहनत

घायलों का इलाज जारी (Nainital News Today)

इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था और मकान की मजबूती पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। जश्न के माहौल में एक छोटी सी लापरवाही इतनी बड़ी बन गई की एक बड़ा हादसा हो गया। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि छोटी-छोटी गलतियां बड़े हादसों का रूप ले लेती है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में जारी है। पुलिस इस मामले की अन्य जांच में भी जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media