Haridwar News: स्कूल परिसर में खड़ी दो बसों में लगी आग! मचा हड़कंप
Haridwar News: बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव स्थित माउंट लिटेरा स्कूल में बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, स्कूल परिसर में खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे करके आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। हालात बिगड़ते देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बड़ी दुर्घटना होने से बची (Haridwar News)
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्र है कि वक्त रहते हुए आग बुझ गई। वरना आसपास खड़ी अन्य बस भी आग की चपेट में आ सकती थी। जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो जाती। रात करीब 8:00 बजे हुई घटना। रात्रि में स्कूल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने आग को देखा और तुरंत स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इतने में आग में दूसरी बस को भी अपने चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें: Haridwar DM: धर्मनगरी में कब्जा गैंग का आतंक! डीएम ने दिए कड़े निर्देश
पांच बसों के जलने का खतरा
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दो बस से जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी। सही समय पर आग बुझ गई वरना पास में और भी बसें खड़ी थी। जिस वक्त आग बुझाने का काम चल रहा था उसे समय 5 बसे भी एक लाइन में खड़ी थी। अगर आग फैल जाती तो जान-माल दोनों की हानि बड़े पैमाने पर होती।
चालक ने दिखाई होशियारी (Haridwar News Today)
चालक ने अपनी जान से खेल कर होशियारी दिखाते हुए अन्य बसों को स्टार्ट करके सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। इस तरह से अन्य बसे आग लगने से बच गई। इस हादसे में कोई भी जानकारी नहीं हुई लेकिन दो बसें पूरी तरह से चलकर राख हो गई। अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो बात हाथ से बाहर निकल जाती। क्योंकि उस दौरान स्कूल के बच्चे भी मौजूद होते।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: महिला अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया और कोई भी जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच हो रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या अन्य कोई कारण हो सकता है। लेकिन, वास्तविक वजह बाद में ही पता लग पाएगी।

