उत्तराखंड

Uttarakhand News: नेपाल जा रही बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गदरपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत नेपाल मैत्री सेवा की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों में एक माह की मासूम बच्ची भी सवार थी। इस हादसे में एक महीने की बच्ची समेत कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

हरिद्वार से नेपाल जा रही थी बस (Uttarakhand News)

गदरपुर क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हरिद्वार से नेपाल जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में ही पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा गोपालनगर तिराहे के पास हुआ था। बस में चालक दल के तीन सदस्यों समेत 65 यात्री सवार थे। ज्यादातर नेपाल के डांग जिले के निवासी थे।

यह भी पढ़ें: Khatima News: कॉलेज की छत पर चढ़कर छात्रों ने क्यों किया प्रदर्शन?

बस चालक को आई झपकी

शुरुआती (nepal bus accident in uttarakhand) जांच में पता लगा है कि हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। इस दौरान बस चालक को अचानक से झपकी आई। चालक के नियंत्रण खोने के कारण बस सड़क से उतरकर खेत में जाकर पलट गई। जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीखपुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल हो गया।

25 समेत 9 लोग घायल (Uttarakhand News Today)

हादसे की जानकारी देते हुए गदरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सक्रिय सहयोग किया। बस के शीशे तोड़कर अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसमें एक महीने की छोटी सी बच्ची समेत कुल नौ लोग घायल है। जिनमें से 6 को गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: स्कूल परिसर में खड़ी दो बसों में लगी आग! मचा हड़कंप

यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

इस घटना के बाद बाकी बचे हुए सब यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। इस घटना की जानकारी बस संचालित करने वाली कंपनी को दे दी गई है। इसके बाद अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उसने ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media