Khatima News: CRPF जवान मुशाहिद अली ने रोशन किया उत्तराखंड का नाम
Khatima News: उधमसिंह नगर के खटीमा निवासी सीआरपीएफ जवान मुशाहिद अली ने उत्तराखंड के इतिहास में एक और स्वर्णिम पन्ना जोड़ा है। दरअसल, उन्होंने बिहार-औरंगाबाद बॉर्डर के चकरबंदा क्षेत्र में चलाए गए सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन (शैडो) के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया था। उनकी इन वीरता के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है।
प्रदेश का नाम किया रोशन (Khatima News)
सीआरपीएफ जवान मुशाहिद अली ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। उधमसिंह नगर जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा के इस्लामनगर निवासी सीआरपीएफ जवान ने राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम पन्ना जोड़ा है। वह 2014 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दिल्ली से भर्ती हुए थे। उन्होंने तब से लेकर अब तक देश के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में अपनी जिम्मेदारी सही से निभाई है।

यह भी पढ़ें: Nainital News: तीसरी मंजिल से गिरने से एक महिला की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात
फिलहाल मुशाहिद अली छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 में बिहार-औरंगाबाद बॉर्डर के चकरबंधा क्षेत्र में सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया था। उस समय वह कोबरा कमांडो में तैनात थे। 25 जुलाई 2019 को मुठभेड़ हुई जिसमें उन्होंने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। उनके इसी साहस और वीरता के लिए उनका नाम राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: ज्वालापुर में मिला कौशांबी के युवक का शव
गणतंत्र दिवस को हुई थी घोषणा (Khatima News Today)
इस सम्मान की घोषणा गणतंत्र दिवस 2025 को की गई थी। 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली में आयोजित शौर्य दिवस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया है। इस मौके पर कुल सात जवानों को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। मुशाहिद अली की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और पूरे मोहल्ले में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है। उनकी बहादुरी युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही।

