क्राइमहरिद्वार

Haridwar News: ज्वालापुर में मिला कौशांबी के युवक का शव

Haridwar News: हरिद्वार में एक सनसनीखेज मामला हुआ है। दरअसल, नौकरी के लिए इंटरव्यू देने हरिद्वार आए एक युवक का शव गंगा में मिला है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय यश ओझा के रूप में हुई है। वह कौशांबी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह 9 अप्रैल से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह हरिद्वार स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आया था।

ज्वालापुर में मिला युवक का शव (Haridwar News)

ज्वालापुर में उत्तर प्रदेश निवासी युवक का रेगुलेटर पुल के पास गंगा नदी में मिला। इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए

आखिरी बार होटल में दिखा

पुलिस ने जानकारी दी है कि यश ओझा नौकरी के इंटरव्यू के लिए हरिद्वार आया था। इस बारे में उसने अपने परिजनों को भी जानकारी दी थी। उसे आखिरी बार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में देखा गया था। 9 अप्रैल से उसका अपने परिजनों से कोई भी संपर्क नहीं हुआ। परिजन युवक की लगातार तलाश कर रहे थे। लेकिन, उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था

कैसे हुई युवक की पहचान? (Haridwar News Today)

जब पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से युवक के बारे में पूछा तो किसी को कुछ जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस जांच में बात सामने आई कि मृतक के हलिया से मिलता जुलता एक युवक कौशांबी से लापता चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत की और उन्हें सूचना दी। इसके बाद परिजन तुरंत हरिद्वार पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें: Char Dham 2026: यात्रा की तयारी पूरी! 57 स्क्रीनिंग केंद्र समेत अस्पताल तैयार

गुत्थी में उलझी पुलिस

फिलहाल पुलिस समझ नहीं पा रही है कि युवक के साथ कोई हादसा हुआ है। युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। युवक नहाते समय बह गया या उसने खुद से चलांग लगे। पुलिस सब पहलुओं पर ध्यान दे रही है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

कोतवाली प्रभारी निधि जानकारी (Haridwar Crime News)

कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर चंद्रभान सिंह ने जानकारी दी के गंग नहर में उत्तर प्रदेश के युवक का शव मिला है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटा जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media