Nainital News: तीसरी मंजिल से गिरने से एक महिला की हुई मौत
Nainital News: नैनीताल के हल्दूचौड़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। क्षेत्र के बमेटा बंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर बाजार में बने बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद घर वालों में कोहराम मचा हुआ है।
बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल (Nainital News)
अल्मोड़ा निवासी जीवन कुमार इंडियन ऑयल की गाड़ी में क्लीनर के रूप में काम करते हैं। पिछले तीन वर्षों से वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी उम्र 30 वर्ष और दो छोटे बच्चों के साथ तारा परिसर की तीसरी मंजिल में रह रहे थे।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: ज्वालापुर में मिला कौशांबी के युवक का शव
कैसे गिरी महिला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को उनका बेटा नीचे की मंजिल पर सीढ़ियों के पास खेल रहा था। इस दौरान मुन्नी देवी तीसरी मंजिल से रेलिंग के सहारे झुक कर बच्चों को आवाज दे रही थी। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
आसपास लोगों ने की मदद (Nainital News Today)
जैसे ही महिला नीचे गिरी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भास्कर सुयाल और स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन में महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के समय पति ड्यूटी पर मौजूद था। महिला अपने पीछे पति और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए
यह काफी हृदय विधायक घटना है। लेकिन, हमें खुद से सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। कभी भी ऊंची इमारत की रेलिंग पर खड़े होकर ना झुके। क्योंकि कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जो किसी भी कीमत पर ठीक नहीं किया जा सकता। इस तरह की लापरवाही करने से बचें।

