देहरादून

Dehradun Play School News: प्ले स्कूल परिसर में देह व्यापार का भंडाफोड़

Dehradun Play School News: देहरादून स्थित प्ले स्कूल परिसर में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद महिला आयोग ने सख्त कदम उठाया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिलाधिकारी को मामले की सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहां है कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त से बाहर है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बेनकाब होंगे देह व्यापार के आका (Dehradun Play School News)

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम खंडवाल ने जिलाधिकारी से सेक्स रैकेट के सरगनाओं को बेनकाब करने के लिए कहा है। साथ ही आयोग द्वारा शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब और नशे के संदिग्ध लोगों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: पीएम से नाराज हुए देहरादून के सोना व्यापारी! करेंगे प्रदर्शन

मां-बाप की भूमिका सर्वोपरि

आयोग द्वारा प्रशासन को भविष्य में शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास ऐसी गतिविधियों को सख्ती से रोकने के लिए कहा गया है। साथ ही आयोग अध्यक्ष ने बच्चों के परिजनों से भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। नई पीढ़ी को अपराध से बचाने के लिए माता-पिता की भूमिका सर्वोपरि है।

क्या है पूरा मामला? (Dehradun News)

दून के पॉश इलाके में कई माह से एक स्कूल परिसर में चल रह सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्कूल के पीछे स्थित कमरे किराये पर लेकर दो युवक अनैतिक कारोबार चला रहे थे।

क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को मुक्त कराया है। कमरे से बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई है। साथ ही एक युवती एचआईवी पॉजिटिव बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Roorkee News: नशा मुक्ति केंद्र में हुई मरीज की बेरहमी से हत्या

शहर के किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी का कारोबार चलने के आरोप लगाए। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिसर में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में स्कूल के पीछे स्थित कमरों में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामान पाया गया और तीन युवतियां भी कमरों में मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media