Haridwar: खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त
Haridwar: हरिद्वार जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो। इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिम्मेदारी सही से निभाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त खाना उपलब्ध हो। इसको लेकर विशेष सतर्कता भी बढ़ती जा रही है।

बर्दाश्त नहीं होगी ओवर रेटिंग (Haridwar)
इस समय हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदारों द्वारा यात्रियों को मिलावट युक्त खाद्य सामग्री दी जाती है। इसके अलावा ओवर रेटिंग भी होती है। लेकिन, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हैं कि किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट या ओवर रेटिंग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: झुलसाने वाली गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
सघन निरीक्षण जारी
हरिद्वार जिला अधिकारी के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में संचालित हो रहे होटल, दुकानों, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में निरंतर सघन निरीक्षण जारी है। इसके अलावा निरंतर छापेमारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आम जनता और श्रद्धालुओं को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री दी जा रही है।

संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई (Haridwar News)
आज बुधवार को सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार द्वारा सदन निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने हर की पौड़ी, खड़खड़ी और बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के पास स्थित अस्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों, ढाबों, रेस्टोरेंट और डेरियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रयोगशाला जांच हेतु—
- पनीर – 01 नमूना
- दूध – 01 नमूना
- प्रिपेयर्ड फूड – 01 नमूना संग्रहित किए गए।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Job: पशुपालन विभाग में निकली बंपर भर्तियां!
आगे की कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग में साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि चार धाम यात्रा 2036 के दृष्टिगत यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी रहेगा। जिससे किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता ना हो सके।

