Uttarakhand Job: पशुपालन विभाग में निकली बंपर भर्तियां!
Uttarakhand Job: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी और चारा सहायक के 90 पदों पर भर्ती निकली है। जिसका विज्ञापन जारी हुआ है। वह सभी युवा जिनका सरकारी नौकरी करने का सपना है, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 1 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकते हैं।
इन पदों पर निकली भर्ती (Uttarakhand Job)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी वर्ग एक के सात, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 और चारा सहायक के एक पद के लिए भर्ती जारी हुई है। सहायक कृषि अधिकारी वर्ग एक के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएशन होनी अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: Khatima: खटीमा में पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा
शुल्क से जुड़ी जानकारी
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 3 के लिए आवेदक की आयु किस से 42 वर्ष और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। चार सहायक के लिए भी आयु 21 से 42 वर्ष और आवेदक का बीएससी एग्रीकल्चर पास होना अनिवार्य है।
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। अनारक्षित और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹300 . एससी-एसटी ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क डेढ़ सौ रुपए रखा गया है। भारती के लिए 1 जून से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 से 26 जून तक आवेदन में त्रुटि सुधार करने की छूट दी जाएगी। इसके लिखित परीक्षा 26 जुलाई को प्रस्तावित है। अगर आप अन्य जानकारी देखना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जांच लें (Uttarakhand Job Alert)
यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। किसी भी प्रकार की नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित कंपनी या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, नोटिफिकेशन या विश्वसनीय स्रोत से पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
यह भी पढ़ें: Haridwar: क्यों मनाई जाती है गंगा दशहरा? जानिए महत्त्व
कृपया किसी भी अनजान व्यक्ति, एजेंट या वेबसाइट को पैसे न दें और न ही किसी प्रकार की रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस या सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें, जब तक उसकी आधिकारिक पुष्टि न हो जाए।
फर्जी जॉब ऑफर्स और धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा सावधानी बरतें और केवल प्रमाणित एवं आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
Varta360 किसी भी प्रकार के फर्जी या गलत जॉब ऑफर के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

