खटीमा

Khatima: खटीमा में पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

Khatima: खटीमा में पूर्व सैनिकों ने ब्लॉक की सभागार में संगठन अध्यक्ष कप्तान गंभीर सिंह धामी के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। जिसमें पूर्व सैनिकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम शहीदों को और पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भवन चंद्र खंडूरी को 2 मिनट का मौन देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद हाल ही में रिटायर होकर आए सैनिकों का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई।

बॉक्सर कपिल सिंह पोखरिया के पिता का सम्मान (Khatima)

चकरपुर निवासी बॉक्सर हवलदार कपिल सिंह पोखरिया के रान कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन होने पर उनके पिता नरेंद्र सिंह पोखरिया को भी सम्मानित किया गया।

सीएसडी कैंटीन को लेकर हुई चर्चा

बैठक में पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन में वीर नारियों, 75 साल से ऊपर वाले व दिव्यांग पूर्व सैनिकों को बिना किसी बुकिंग के दोपहर 3:00 बजे के बाद प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई है। संगठन अध्यक्ष ने कैंटीन प्रशासन से चर्चा करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: क्यों मनाई जाती है गंगा दशहरा? जानिए महत्त्व

सरकारी विभागों में पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता (Khatima News)

संवर्धन अध्यक्ष के अलावा सूबेदार अमर सिंह बोरा ने पूर्व सैनिकों को सरकारी विभागों में प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। अन्य हवलदार नरसिंह मैहर ने कैंटीन का समय पूर्व की तरह गर्मी में सुबह 8:00 बजे से शुरू करने की बात रखी है। हवलदार नारायण दत्त भट्ट ने खेतलसंडा खाम सीएसडी कैंटीन तक जाने के लिए राजीव नगर चौराहे से बैटरी रिक्शा की व्यवस्था करने।

हवलदार किशन चंद्र जोशी ने कहा कि 75 साल से ऊपर के लोगों को प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन प्रवेश के बाद काउंटर में उन्हें लाइन में लगना पड़ता है। इसका समाधान जरूर होना चाहिए। सूबेदार चरणजीत सिंह ने प्रतीक्षा रूम में कलर की व्यवस्था। इसके अलावा कप्तान रूद्र सिंह ने थारू भूमि – गैर थारू भूमि विवाद का हल निकालने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें: Srinagar News: श्रीनगर की तरफ जा रहा एक मैक्स वाहन सड़क पर पलटा

कैंटीन में यूआरसी कोड की जरूरत

अध्यक्ष ने जानकारी दी की कैंटीन में यूआरसी कोड के लिए आर्मी कमांडर को पत्र लिखकर भेजा गया है। जिसे जल्द समाधान होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि खेतलसंडाखाम में कैंटीन के साथ में ही सैनिक मिलन केंद्र का भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सैनिक मिलन केंद्र को ब्लॉक सभागार की तर्ज पर अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है। कैप्टन दीवानी चंद ने बताया कि खटीमा में वीर नारियों के बच्चों को निशुल्क एजुकेशन के लिए हर्बल के बी से बातचीत चल रही है। इस बैठक में कैप्टन नारायण सिंह सौन, कैप्टन ठाकुर सिंह खाती, कैप्टन नेत्र सिंह, लक्ष्मण सिंह महर, मनोहर सिंह ज्याला, पुष्कर सिंह बिष्ट, धन सिंह बोरा, फकीर सिंह ज्याला, भूपेंद्र चंद, त्रिलोक सिंह जेठी, दान सिंह धामी, रमेश चन्द, राजेन्द्र सिंह पोखरिया, अमर सिंह बोरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media