खटीमाशिक्षा

Khatima: क्या खटीमा बन रहा है नशे का हॉटस्पॉट? RTI के आंकड़े चौंकाने वाले

Khatima: खटीमा क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। वार्ता 360 द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत भेजी गई आरटीआई के जवाब में पुलिस विभाग में वर्ष 2023 से अब तक दर्ज मामलों, गिरफ्तार आरोपियों, बरामद मादक पदार्थों और जागरूकता अभियानों की जानकारी उपलब्ध कराई है।

आरटीआई में पूछे गए निम्नलिखित सवाल और जवाब इस प्रकार है-

सवाल 01: जनवरी 2023 से वर्तमान तक खटीमा में एनडीपीएस एक्ट के तहत कितने मामले दर्ज किए गए?

जवाब: पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जनवरी 2023 से वर्तमान तक एनडीपीएस एक्ट के तहत खटीमा में कुल 18 मामले दर्ज किए गए हैं।

सवाल 02: इन मामलों में कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया? (Khatima Latest News)

जवाब: आरटीआई के जवाब में जानकारी मिली है की अवधि के दौरान 21 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar HRDA: एचआरडीए से जनपद के गांव हुए बाहर

सवाल 03: कितने नशीले पदार्थों की बारामदगी हुई?

जवाब: इस अवधि के दौरान जब्त किये गये मादक पदार्थो नशीले पदार्थो (Khatima News) का विवरण- 3 किलो 770 ग्राम स्मैक, 4 किलो 46 ग्राम चरस, 2 किलो 65 ग्राम अफीम, 451 शीसी नशीले इंजेक्शन।

सवाल 4: नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

जवाब: पुलिस ने जानकारी दी कि स्कूलों, कॉलेज और गांव समेत सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से नशा विरोधी जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar: ग्राम बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी ने PDA चौपाल का किया आयोजन

सवाल 5: नशे की तस्करी रोकने के लिए क्या विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं?

जवाब: पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार सहित विभिन्न अभियानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

RTI से प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है। वहीं, नशा तस्करी और मादक पदार्थों के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान और विशेष अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media