राजनीतिहरिद्वार

Haridwar: ग्राम बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी ने PDA चौपाल का किया आयोजन

Haridwar: हरिद्वार के ग्राम बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी ने PDA चौपाल का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा तथा मिशन 2027 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखें जिन पर पार्टी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी (Haridwar)

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष में शुभम गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके अलावा श्रीमती सुमन देवी, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओशियाना यादव, रमाशंकर, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव, आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू, सपा नेता मौसम अली चौधरी, महिपाल, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राम सिंह सागर तथा विनोद गॉड सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Haridwar Traffic Plan: 13, 14 और 15 जून के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

पीडीए की एकता को मजबूत बनाए

इस मौके पर वक्ताओं ने पढ़ा यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आवाहन भी किया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को नेताओं के सामने रखा। इस दौरान नेताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: Jaspal Rana: हाई परफार्मेंस कोच थे जसपाल राणा! बनाए ना भूलने वाले रिकॉर्ड

मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प (Haridwar News)

इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात भी कही गई। इस चौपाल के माध्यम से क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने और लोगों के भी संवाद स्थापित करने का प्रयास भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media