Haridwar: अमेरिकन आश्रम संपत्ति को लेकर भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने उठाई आवाज

राजनीतिहरिद्वार

Haridwar: भूपतवाला स्थित ऐतिहासिक अमेरिकन आश्रम/स्वामी देवानंद ट्रस्ट की धार्मिक संपत्ति को लेकर सामने आ रही शिकायतों और आरोपों के बीच मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सप्तऋषि क्षेत्र के भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने मामले पर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

धार्मिक संपत्ति को लेकर उठ रहे सवाल (Haridwar)

पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि अमेरिकन आश्रम भूपतवाला की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर है। ऐसे में आश्रम की भूमि को लेकर चारदीवारी, निर्माण और भूमि के उपयोग में बदलाव से जुड़ी बातें सामने आना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जानी चाहिए।

जमीन के दस्तावेजों की जांच की मांग

आकाश भाटी ने प्रशासन से ट्रस्ट की भूमि के स्वामित्व, विक्रय और हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि भूमि के संबंध में किसी तरह का विक्रय, हस्तांतरण या निर्माण सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और निर्धारित नियमों के विपरीत किया गया है, तो इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

Rishikesh News: सड़क पार कर रही मां और बच्ची की करंट लगने से हुई मौत

जांच पूरी होने तक निर्माण पर रोक की मांग

भाजपा पार्षद ने मांग की कि मामले की जांच पूरी होने तक विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के नए निर्माण या कब्जे पर रोक लगाई जाए। साथ ही जिलाधिकारी हरिद्वार और संबंधित विभागों के माध्यम से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

“धार्मिक संपत्ति सिर्फ जमीन नहीं, समाज की धरोहर” (Haridwar News)

आकाश भाटी ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की संपत्ति केवल जमीन का टुकड़ा नहीं होती, बल्कि वह सनातन परंपरा, संत समाज और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी धरोहर होती है। इसलिए ऐसी संपत्तियों को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आने पर प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।

अनियमितता मिली तो हो कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही अमेरिकन आश्रम की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान और उसकी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media