Uttarakhand: हंगरी तक गूंजेगी लक्सर की आवाज! बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रमोद खारी

Uttarakhand: उत्तराखंड के युवा नेता और देवभूमि अधिकार मंच के समन्वयक प्रमोद खारी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलेगा। उन्हें 26 अक्टूबर 2026 को हंगरी में आयोजित होने वाले यूथ चेंज मेकर्स सबमिट 2026 में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
Youth Changemakers Summit 2026 (Uttarakhand)

जारी किए गए आधिकारिक निमंत्रण पत्र के अनुसार, यूथ चेंज मेकर्स सबमिट 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर 2026 को हंगरी में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े मुद्दों, सामाजिक बदलाव और नेतृत्व जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में प्रमोद खारी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: अमेरिकन आश्रम संपत्ति को लेकर भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने उठाई आवाज
युवा विकास और सामाजिक सरोकारों में योगदान का उल्लेख
निमंत्रण पद में प्रमोद खारी के नेतृत्व, युवा विकास और सामाजिक सारोकारों से जुड़े योगदान का उल्लेख किया गया है। आयोजकों ने कहा है कि उनकी भागीदारी से सबमिट को महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा और उनके इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्हें खुशी होगी।
26 अक्टूबर को हंगरी में होगा कार्यक्रम (Uttarakhand News)
यह कार्यक्रम हंगरी में 26 अक्टूबर 200026 को आयोजित होगा। प्रमोद खारी को मिले इस निमंत्रण को उत्तराखंड के युवा नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान के तौर पर देखा जा रहा है। यह उत्तराखंडवासियों के लिए बेहद गर्व की बात है। साथ ही पूरे भारतवर्ष के लिए भी है गौरवान्वित पल रहेगा।
