Haridwar Traffic Plan: 13, 14 और 15 जून के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
Haridwar Traffic Plan: हरिद्वार में वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की वजह से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए यातायात प्लान बनाया गया है। 13, 14 और 15 जून के लिए विस्तृत यातायात और डायवर्जन प्लान जारी है। हरिद्वार पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और व्यवस्थाओं में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
सीमाओं पर रोके जाएंगे भारी वाहन (Haridwar Traffic Plan)
हरिद्वार की सीमाओं पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों को सामान्य स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा। जब अत्यधिक दबाव होगा तो इन्हें नगला इमरती से डायवर्ट किया जाएगा। यह वहां लक्सर, फेरूपुर, गाजीपुर और सती चौक होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Jaspal Rana: हाई परफार्मेंस कोच थे जसपाल राणा! बनाए ना भूलने वाले रिकॉर्ड
देहरादून से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग
देहरादून और ऋषिकेश की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए लालजी वाला, पंत दीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित की गई है। नजीबाबाद और मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को दीनदयाल, पंक्ति दीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में और बड़े वाहनों को नीलधारा-गौरीशंकर पार्किंग में भेजा जाएगा।
चीला मार्ग का भी होगा उपयोग (Haridwar Traffic Plan Somwati Amavasya)
यातायात दबाव ज्यादा बढ़ने पर चीला मार्ग का उपयोग निकासी मार्ग के रूप में होगा। आवश्यकता होने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा। पुलिस ने जानकारी दी है कि 13 जून को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और 14 जून को सुबह 6:00 बजे से 15 जून को सोमवती अमावस्या स्नान समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों (traffic diversion) का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।
14 जून की रात से पार्किंग निर्धारित
14 जून की रात 8:00 बजे से सभी बसों, ट्रैक्टरों और बड़े यात्री वाहनों को हनुमान वाटिका के रास्ते होते हुए चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा करवाया जाएगा। 15 जून की सुबह 3:00 बजे से दिल्ली मेरठ मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट किया जाएगा और बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: CM Dhami News: परियोजनाओं में हुई देरी तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
सोमवती अमावस्या ट्रैफिक गाइड जरूर पढ़ें
यात्री किस मार्ग से आए और कौन सी पार्किंग में वाहन लगे
- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं पंजाब से आने वाले श्रद्धालु
- मार्ग: दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार
- पार्किंग: अलकनंदा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू पार्किंग
भीड़ बढ़ने पर दूसरा मार्ग
- नगला इमरती-लक्सर-फेरूपुर-गाजीपुर-एसएम तिराहा-सतीचौक-मायापुर पुलिया
- पार्किंग: बैरागी कैंप पार्किंग
नजीबाबाद और मुरादाबाद से आने वाले यात्री
- छोटे वाहन: नजीबाबाद -चिड़ियापुर -श्यामपुर – चंडीचौक
- पार्किंग: -दीनदयाल पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू पार्किंग
बड़े वाहनों का रूट प्लान
- नजीबाबाद- चिड़ियापुर- श्यामपुर – डायवर्जन प्वाइंट
- पार्किंग: नीलधारा-गौरीशंकर पार्किंग
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन
- मार्ग: देहरादून/ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-हरिद्वार
- पार्किंग: लालजीवाला पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू पार्किंग
चार धाम से दिल्ली मेरठ की ओर जाने वाले वाहन
- मार्ग: देहरादून/ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-चंडीचौक-एनएच-344-मेरठ-दिल्ली
चारधाम मार्ग से नजीबाबाद जाने वाले वाहन
- मार्ग: देहरादून/ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-चंडीचौक-श्यामपुर-नजीबाबाद
ऑटो और विक्रम के लिए क्या व्यवस्था?
यातायात का दबाव बढ़ने के कारण देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की तरफ से आने वाले ऑटो और विक्रम जयराम मोड तक ही आ पाएंगे। यात्रियों को उतारने के बाद उन्हें वापस जाना होगा। लाल तारों पुल से शिव मूर्ति तिराहे तक सभी प्रकार के ऑटो, विक्रम और टैक्सियों का संचालन भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही रानीपुर मोड़ से बस अड्डे होते हुए शिव मूर्ति जाने वाले ऑटो, विक्रम और टैक्सियां तुलसी चौक होते हुए लौटेंगे।

