CM Dhami News: परियोजनाओं में हुई देरी तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
CM Dhami News: राज्य में संचालित विकास परियोजनाएं धरातल पर दिखाई दे। इसके लिए सरकार ने सभी का ध्यान केंद्रित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में प्रगति पोर्टल के माध्यम से विभिन्न संगठन और विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा ली।
6000 करोड़ की परियोजनाएं (CM Dhami News)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में हिस्सा लिया। जिसमें प्रगति पोर्टल के माध्यम से परिवहन, ऊर्जा, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क सीमा संगठन समेत अन्य विभागों की 6949.61 करोड़ की लागत वाली 12 परियोजनाओं की समीक्षा की है।
अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिन परियोजनाओं का 50% कार्य पूरा हो चुका है। उन्हें हर संभव हाल में 15 अक्टूबर तक पूरा किया जाए। साथ ही आदेश दिया गया है की परियोजनाओं में देरी पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: लालतारौ पुल से लेकर अपर रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विकसित भारत 2047 का संकल्प पूरा करना जरूरी (CM Dhami)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प की बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान बहुत जरूरी है। चार धाम यात्रा, सीमांत क्षेत्र की सामरिक दृष्टि से सड़क, विद्युत व परिवहन से जुड़ी परियोजना विकास और जन सुविधा के लिए जरूरी है। उनके समय से पूरा होने से पर्यटन, निवेश, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रत्येक 10 दिन में होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री स्तर पर हर महीने और मुख्य सचिव स्तर पर प्रत्येक 10 दिन में परियोजनाओं के निर्माण में तेजी पर जोर देते हुए समीक्षा की जाएगी। निर्देश दिए गए हैं कि जिन परियोजनाओं की प्राप्ति अपेक्षित स्तर से कम है उनके लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए। इसके अलावा वन भूमि हस्तांतरण, वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण व क्षतिपूर्ति से संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान को भी समय सीमा के अनुसार निर्धारित कार्यवाही की जाए।
यह भी पढ़ें: Haridwar: खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त
इन परियोजनाओं की हुई समीक्षा; परियोजना – लागत (करोड़ रुपये में)
- हरिद्वार में 4/6 लेन स्पर (ग्रीनफील्ड) परियोजना, 2155
- हरिद्वार बाइपास का उन्नयन व 4-लेनीकरण, 1602
- काशीपुर बाईपास व एनएच-734 का उन्नयन, 936.12
- अस्कोट-लिपुलेख सड़क पुनर्वास व उन्नयन, 603.92
- माणा पास मार्ग का द्विलेनीकरण व हार्ड शोल्डर, 573.96
- चारधाम परियोजना पैकेज-3 एनएच-07 (चमोली-पैनी), 417.24
- चारधाम परियोजना पैकेज-2 एनएच-07 (कर्णप्रयाग-चमोली), 403.36
- बनवसा (चंपावत) में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र, 156.97
- रामनगर (नैनीताल) में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 50.14
- बरमवारी (रुद्रप्रयाग) में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र व पारेषण लाइन, 32.08
- ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) में डिपो व वर्कशाप, 9.79
- रानीखेत (अल्मोड़ा) में बस टर्मिनल, 9.03

