Swara Bhaskar Ram Mandir: स्वरा भास्कर को हिंदू होने के नाते लगा बुरा

Swara Bhaskar Ram Mandir: अयोध्या राम जन्म भूमि मामले में साल 2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक बयान इन दिनों चर्चा में है।

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने 2019 के फैसले के बाद अपनी भावनाओं के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने अपने कई मुस्लिम दोस्तों से फोन पर बात कर उनसे माफी मांगी थी।
यह भी पढ़ें: Haridwar: PWD अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राम जन्म भूमि फैसले पर क्या बोली स्वरा? (Swara Bhaskar Ram Mandir)
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने 2019 के अयोध्या राम मंदिर फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि वह फैसले के बाद काफी दुखी और परेशान थी। अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने अपने मुस्लिम दोस्तों को फोन किया और एक हिंदू होने के नाते उनसे अपनी ओर से खेद जताया। उन्होंने बातचीत में बताया कि उन्होंने शाहरुख और सलमान समेत अपने मुस्लिम दोस्तों से बात करते हुए कहा था कि उन्हें इस फैसले को लेकर दुख है और वह इससे सहमत नहीं थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
स्वरा भास्कर का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया (Swara Bhaskar On Ram Mandir) पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री की आलोचना की, जबकि इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हुई। कई लोगों ने उनके पुराने बयानों का हवाला देते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
पद्मावत को लेकर भी दे चुकी है बयान (Swara Bhaskar Ram Mandir News)
स्वरा भास्कर इससे पहले फिल्म पद्मावत को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण भी चर्चा में रही थी। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए जौहर के चित्रण पर सवाल उठाते उठाए थे। बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई थी। बाद में अभिनेत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात को संदर्भ से हटकर पेश किया गया और उनका उद्देश्य महिलाओं के पक्ष में अपनी बात रखना था।
नोट: स्वरा भास्कर के बयान और सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग पक्ष हैं। सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं को तथ्य या सर्वसम्मत राय नहीं माना जाना चाहिए।
