हरिद्वार

Haridwar HRDA: एचआरडीए से जनपद के गांव हुए बाहर

Haridwar HRDA: एचआरडीए से जनपद के गांव बाहर करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। जिला पंचायत बोर्ड ने इसका फैसला लिया गया है। सदस्यों ने कहा कि प्राधिकरण केवल नक्शा पास करने तक ही सीमित है

जिला पंचायत को नक्शा पास करने का अधिकार (Haridwar HRDA)

जिला पंचायत बोर्ड में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि एचआरडीए से संबंधित विकास कार्य शहर में होते हैं। इसलिए जिला पंचायत को नक्शा पास करने का अधिकार दिया जाए। जिससे नक्शा बनाना सरल हो जाएगा और गांव में विकास कार्य भी हो सकेंगे। यह बैठक सोमवार को 15 जून के दिन देवपुरा स्थित जिला पंचायत के सभागार में हुई। जिसमें एचआरडीए में शामिल गांवों को बाहर करने का मुद्दा उठाया गया। इसको जिला पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

यह भी पढ़ें: Haridwar: ग्राम बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी ने PDA चौपाल का किया आयोजन

प्राधिकरण के चक्कर काट रहे ग्रामवासी

नक्शा बनाने के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि उन्हें प्राधिकरण के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एचआरडीए से नक्शा पास करवाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसे ग्रामीण नहीं बनवा पाए हैं। इसके लिए उन्हें दलालों का सहारा लेना पड़ता है और तब जाकर उनका नक्शा पास हो पता है। इन सभी के चक्कर में गांव वालों का पैसा और समय बर्बाद हो रहा है। इसके बावजूद भी गांव में विकास कार्य होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। जब सभी विकास कार्य शहरों में होते हैं तो गांव को प्राधिकरण से बाहर निकल जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन (Haridwar HRDA News)

भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने केतन लाल हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इन मांगों पर यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 22 जून से देहरादून स्थित गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Jaspal Rana: हाई परफार्मेंस कोच थे जसपाल राणा! बनाए ना भूलने वाले रिकॉर्ड

क्या है पूरा मामला?

संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि कुछ समय पहले टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र के देवाल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल पुत्र धनपाल लाल की हत्या कर दी गई थी। अभी तक इस मामले में दोषियों के खिलाफ कोई भी सही से कार्रवाई नहीं हुई है। अगर सरकार और प्रशासन ने इस मामले में सही तरह से कार्रवाई नहीं की तो यह संगठन गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना करेगा।

इस दौरान मंच के अध्यक्ष दौलत कुंवर, अर्जुन कुमार, समीर मलिक, अब्दुल कादिर, आशा लाल टम्टा, हरिकेश राठौर, बाबूलाल, ललित कुमार, राजपाल सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media