मनोरंजन

Diljit Dosanjh: आखिर क्यों OTT से हटी दिलजीत की फिल्म पंजाब 95?

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ को 3 जुलाई को OTT ZEE5 पर नाम बदलकर रिलीज किया गया था, पर दो दिन बाद ही इसे हटा दिया गया। अब अगले आदेश तक इसे भारत में OTT पर नहीं दिखाया जाएगा। तीन साल तक सेंसर बोर्ड के साथ विवाद में फंसे रहने के बाद ‘सतलज’ बड़ी मुश्किल से अब रिलीज की रोशनी देख पाई थी, पर अचानक हटाए जाने से न सिर्फ आम जनता में गुस्सा है, बल्कि सेलेब्स भी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ‘सतलज’ को हटाए जाने पर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इसे ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ पर हमला बताया। एक्टर रणवीर शौरी से लेकर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी नाराजगी जाहिर की है।

फेक एनकाउंटर कर लाश को नदी में फेंक दिया

उन्होंने 90 के दशक में 25 हजार लापता सिखों के लिए लड़ाई लड़ी थी। साथ ही 2000 लोगों की मौत का पता लगाया था, जिनकी लाशों को लावारिस बताकर जला दिया गया था। पर बाद में पुलिस ने खालरा का ही फेक एनकाउंटर कर लाश को नदी में फेंक दिया था।

सतलज’ को बंपर रिस्पॉन्स, फिल्म देख रो पड़े थे लोग

3 जुलाई को जब ‘सतलज’ OTT पर आई, तो जिन्होंने भी फिल्म देखी वो रो पड़े और सभी से इसे देखने की अपील की। यहां तक कि IMDb पर भी इसे 9.7/10 रेटिंग मिली है। लेकिन अब अचानक ही इस फिल्म को OTT से भारत में हटा दिया है। इससे जनता और सेलेब्स भड़के हुए हैं।सुखबीर सिंह बादल भड़के- अभिव्यक्ति की आजादी पर हमलाअकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ‘सतलज’ हटाए जाने पर गुस्सा निकालते हुए X पर लिखा, ‘भारत में ZEE5 से ‘सतलज’ को मनमाने ढंग से हटाए जाने से मैं स्तब्ध और दुखी हूं।

यह सशक्त फिल्म, जो पंजाब के दर्दनाक इतिहास को साहसपूर्वक उजागर करती है और एस. जसवंत सिंह जी खालरा के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, उसे इस तरह चुप नहीं कराया जा सकता। यह केवल सेंसरशिप नहीं है, यह हमारी सामूहिक स्मृति, सत्य और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। मैं इस कदम की कड़ी निंदा करता हूं। पंजाब को अपने अतीत का ईमानदारी से सामना करने का अधिकार है, दमन का नहीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media