हरिद्वार

Haridwar News: लालतारौ पुल से लेकर अपर रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Haridwar News: हरिद्वार जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि, सड़कों, फुटपाथ और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर निगम और तहसील प्रशासन की टीमों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की। जिसे देखते हुए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया।

लालतारौ पुल से लेकर अपर रोड तक चला अभियान (Haridwar News)

ललतारौ पुल से अपर रोड तक जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाया। जिसमें फुटपाथ और नालियों के ऊपर किए गए 80 से ज्यादा अस्थाई अतिक्रमण हटाए। इस अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा कार्रवाई में व्यवधान डालने का प्रयास किया गया। लेकिन, पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी हुई।

प्रशासन ने दी स्पष्ट चेतावनी

प्रशासन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में नालियों के ऊपर या उनकी सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री या व्यावसायिक सामग्री रखे जाने पर उसे जब्त किया जाएगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि जनहित और शुभम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी चलाएंगे।

कलियर से धनौरी तक हटाए गए अवैध कब्जे (Haridwar News Today)

रुड़की क्षेत्र में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के अनुसार तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम ने कलियर से धनोरी तक उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान लगभग 200 से ज्यादा अवैध रेहड़ी, ठेली और खोखे हटाए गए, जबकि तीन स्थायी अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।

लक्सर बाजार में भी चला अभियान

लक्सर बाजार में जिला प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे, फुटपाथ और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान उप जिला अधिकारी अनिल शुक्ला ने बताया की अभियान के दौरान पांच लोगों के चालान भी किए गए हैं। साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: झुलसाने वाली गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

भगवानपुर में कल होगी कार्रवाई

तहसील भगवानपुर में प्रशासन ने लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया है। उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया है कि अगर सड़क, नाली और फुटपाथों से अतिक्रमण नहीं जाता तो गुरुवार से तहसील प्रशासन द्वारा विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media