Haridwar News: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Haridwar News: आज धर्मनगरी हरिद्वार में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और दान किया। गंगा में स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने अन्न-फल और अन्य सामग्री का दान भी किया। आज हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर भीड़ देखने को मिली। जहां धार्मिक भजन और मंत्र उच्चारण से पूरा माहौल धार्मिक हो गया।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु (Haridwar News)
सुबह से ही निर्जला एकादशी के अवसर पर गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। सभी न माँ गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना की और विधि विधान के साथ दान किया और पूजा की। गंगा घाटों पर दान पुण्य करने वालों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली। इनमें से कई श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान किया।
यह भी पढ़ें: Rudraprayag Gurudwara: क्या है रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग का गुरुद्वारा मामला?
सनातन धर्म में एकादशी व्रत का महत्व
सनातन धर्म में निर्जला एकादशी (nirjala ekadashi) को विशेष फलदाई व्रत माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भरोसे के साथ दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं और पूजा अर्चना होते हैं।
पूरी तरह से सतर्क रही हरिद्वार पुलिस (Haridwar News Today)
एकादशी के दिन हरिद्वार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए। इसके अलावा गंगा घाट पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई और लगातार निगरानी रखी गई। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो।
यह भी पढ़ें: Haridwar Politics: हरिद्वार विधानसभा सीट पर घटी मतदान की संख्या चिंताजनक विषय
सीसीटीवी कैमरा से रखी गई नजर
किसी भी तरह का खतरा (haridwar news hindi) न हो इसे ध्यान में रखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे मेले क्षेत्र की लगातार निगरानी भी हो रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी को वर्ष की सभी एकादशियों के समान पुण्य प्रदान करने वाली तिथि माना जाता है। इसी कारण इस दिन गंगा स्नान, व्रत, दान और पूजा का विशेष महत्व है।

