उत्तराखंड

CM Dhami Karnprayag: कर्णप्रयाग प्रकरण को लेकर सीएम धामी ने दिया बयान

CM Dhami Karnprayag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है की यात्रा में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बयान कर्णप्रयाग मामले को लेकर सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को किसी भी तरह से बक्शा नहीं जाएगा।

कर्णप्रयाग प्रकरण की निष्पक्ष जांच (CM Dhami Karnprayag)

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रकोष्ठों की बैठक में स्पष्ट किया। उन्होंने बोला कि करणप्रयाग प्रकरण पर सरकार का रवैया सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच हो रही है। साथ ही चार धाम और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। सभी व्यवस्थाएं सही तरह से हैं और श्रद्धालुओं का देवभूमि में तहे दिल से स्वागत है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

यात्रियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित

यह हमारा दायित्व है कि यात्रियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण यात्रा (char dham yatra 2026) हम सुनिश्चित करें। जिसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। करणप्रयाग व नगरासू घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ, भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक यात्राओं के दौरान प्रदेश की परंपराओं और जनभावनाओं का सम्मान करने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें: Rudraprayag Gurudwara: क्या है रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग का गुरुद्वारा मामला?

सफलतापूर्वक हुआ निस्तारण (CM Dhami Karnprayag News)

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आगे कहा की कर्णप्रयाग घटनाक्रम को पुलिस और प्रशासन ने धैर्य के साथ निस्तारित किया। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सब कुछ ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों को हम गंभीरता से ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media