Haridwar: बीएलओ को करें सहयोग! नुक्क्ड़ नाटक के जरिए दिया संदेश
Haridwar: हरिद्वार में मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अपडेट करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित इस अभियान की निगरानी जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी पात्र नागरिकों सही जानकारी के साथ मतदाता सूची में शामिल करना है।
कला कुलम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुति (Haridwar)
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करने और सही जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Pranav Champion: पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग तेज
अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी को सहयोग करें
इसी क्रम में रविवार को जिला सूचना कार्यालय में पंजीकृत सांस्कृतिक दल कलकुलम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट में रुड़की के रामपुर चुंगी और ईरान कलियर क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। कलाकारों ने मनोरंजन और प्रभावी अंदाज में लोगों को विशेष गहन पुनर्जन कार्यक्रम की जानकारी दिया और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की।

सहयोग करने की अपील (Haridwar News)
नुक्कड़ नाटक के दौरान लोगों से कहा गया कि वह अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी का पूरा सहयोग करें। साथ ही निर्धारित गणना प्रपत्र को सही और पूरी जानकारी के साथ भरकर समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। और सभी विवरण सही दर्ज किया जा सकें।
यह भी पढ़ें: CM Dhami Karnprayag: कर्णप्रयाग प्रकरण को लेकर सीएम धामी ने दिया बयान
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में अपना सहयोग दें।

