हरिद्वार

Haridwar News: हरिद्वार जिला सूचना अधिकारी बने रतीलाल

Haridwar News: हरिद्वार में तैनात सहायक जिला सूचना अधिकारी रतीलाल को जिला सूचना अधिकारी के पद पर उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने पदोन्नति किया है। महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

प्रेस क्लब हरिद्वार में हुआ स्वागत (Haridwar News)

पदोन्नति की सूचना मिलने के बाद हरिद्वार प्रेस क्लब में जिला सूचना अधिकारी बने रतीलाल का गर्म जोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने उन्हें पटका पहनाया और सम्मानित किया। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: बीएलओ को करें सहयोग! नुक्क्ड़ नाटक के जरिए दिया संदेश

सरल व्यवहार के अधिकारी

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि रतीलाल मृदुभाषी और सरल व्यवहार के अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पत्रकारों और विभाग के बीच बेहतर स्थापित किया और कई सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने इस बात का विश्वास जताया है कि जिला सूचना अधिकारी के रूप में ईमानदारी और समर्पण से कार्य करेंगे।

पत्रकारों के प्रति सकारात्मक व्यवहार (Haridwar News Today)

रती लाल की पदोन्नति को लेकर पत्रकारों और विभागीय कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा सकारात्मक और सहयोगात्मक रही है। वे सभी वर्गों के साथ सहज संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभाग में सूचना अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति और पदोन्नति संबंधी निर्णय लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Pranav Champion: पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग तेज

इसी क्रम में रती लाल को जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत की गई है और नियमानुसार वे अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। रती लाल की इस उपलब्धि पर पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media