Badrinath News: बद्रीनाथ धाम में चोरी का मामला गरमाया
Badrinath News: अयोध्या की तरह बदरीनाथ धाम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में विवाद गहराता जा रहा है। मामले में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। हालांकि इस मामले में भी एसआईटी गठित करने की मांग उठ रही है। हिंदूवादी संगठन भैरव सेना ने बीकेटीसी के कर्मचारी पर आर्थिक चोरी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।
आरोपी कर्मचारी को निलंबित करने की मांग (Badrinath News)
इसके बाद सोशल मीडिया पर मामला गरमा गया। संगठन ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी को पत्र भेजकर आरोपी कर्मचारी को निलंबित करने और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। मंदिर के तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी भी मामला सामने आने से नाराज बताए जा रहे हैंं। इस पूरे मामले में भी दान के पैसों को गिनने और पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष हुए पूरे
इस पूरे मामले पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में एक संस्था द्वारा पत्र जारी कर आरोप लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर समिति आरोपों को गंभीरता से ले रही है और मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन रांगड़ ने बताया कि इस मामले में एक सहायक और उस समय ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को नोटिस भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: जल्द शुरू होगा सेवा पखवाड़ा! जानिए पूरी जानकारी
विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। समिति गठित होने के बाद सभी तथ्यों, उपलब्ध सबूतों व संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
