Ram Mandir Chori: महंत शुभम गिरी ने राम मंदिर में चोरी को लेकर उठाए सवाल
Ram Mandir Chori: समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
भूमि खरीद को लेकर उठाए सवाल (Ram Mandir Chori)
महंत शुभम गिरी ने कहा कि जिस तरह से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले भूमि खरीद को लेकर सवाल उठे और अब उसके बाद मंदिर में चोरी की बात सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया है की भूमि खरीद के दौरान भी अनियमितताओं के आरोप लगे थे और अब चोरी के मामले में लोगों की चिताओं को और बढ़ा दिया हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Panchayat Chunav: उप प्रधान पद के लिए 15 जुलाई से शुरू होंगे चुनाव
बेमुहूर्त हुई थी भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना
उन्होंने अपने बयान में राम मंदिर निर्माण और भूमि पूजन के समय हुई धार्मिक भूल का भी उल्लेख किया है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के दौरान मुख्य यजमान थे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संतों और विद्वानों ने उस समय मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे। जिसमें उन्होंने कई संतों (ram mandir news) के विचारों का जिक्र किया। महंत शुभम गिरी का कहना है की राम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना सही मुहूर्त में नहीं की गई थी। इसके अलावा शास्त्रों के अनुसार बिना गुंबद निर्माण के किसी भी मंदिर में मूर्ति स्थापना शास्त्रों में करने के लिए मना किया गया है। लेकिन, फिर भी ऐसा हुआ था।
यह भी पढ़ें: Haridwar: CDO ललित नारायण मिश्रा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर दिए निर्देश
पारदर्शी जांच जरूरी (Ram Mandir Ayodhya News)
उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में कई गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं और इसकी पारदर्शी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में कथित चोरी के मामले की सीट या सीबीआई से जांच कराई जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र जाट समिति गठित की जाए। जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। और तथ्य जनता के सामने आएं।
(नोट: यह समाचार समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा दिए गए बयान पर आधारित है। इसमें व्यक्त आरोप और मांगें उनके व्यक्तिगत राजनीतिक बयान हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि इस समाचार में नहीं की गई है।)

