ENG VS IND 2026: पहले ही मैच में भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया
ENG VS IND 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन मैदान में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने आसानी से 259 रन का लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। इसमें इंग्लैंड की टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रोक गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने हार का पूरा गुस्सा अपने बल्लेबाजों पर दिखाया। ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद भी केवल 259 रन का लक्ष्य भी बना सके।
टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी करने का फैसला (ENG VS IND 2026 Match)
इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रोक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसके जवाब में जैकब बेथेल और बेन डकेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन की शुरुआत दिलाई। ओवर में गुरनूर बराड़ गेंदबाजी (ENG VS IND 2026 Score) करने आए तो उनकी दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के लिए बेथेल वापस लौट गए। और इसी ओवर की चौथी गेंद पर डकेट भी कैच आउट होकर मायूस चेहरा बनाकर वापस लौटे। उसके बावजूद भी इंग्लैंड के विकेट लगातार गिरते गए और 61 पर पहला विकेट खोने के बाद उनके 80 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे।
यह भी पढ़ें: Bhaniyawala Rishikesh Project: सभी ने नम आँखों से दी पेड़ों को विदाई
19 रन के अंदर 5 बल्लेबाज पवेलियन पहुंचे
इंग्लैंड के 19 रन के अंदर पांच बल्लेबाज पवेलियन चले गए, जिसमें बेथेल, डकेट के अलावा हैरी ब्रूक (1), जोस बटलर (5) और सैम करन (0) शामिल थे। मिडिल ओवर में पांच विकेट केवल 20 रन के अंदर कोना इंग्लैंड को काफी भारी पड़ा।
यह भी पढ़ें: Haridwar: नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर की सबसे बड़ी कार्रवाई
इन सब के बाद इंग्लैंड की टीम पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी (ENG VS IND 2026 News) से संघर्ष करती हुई नजर आई। इसमें सबसे बड़ी कामयाबी भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की है। जिन्होंने चार विकेट अपने नाम की और दो-दो विकेट गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए।

