उत्तराखंड

Uttarakhand News: हरेला बनाने का क्या मतलब जब कट रहे हजारों पेड़?

Uttarakhand News: ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हजारों की संख्या में पेड़ काटे जाने के मामले में पर्यावरण प्रेमियों ने जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक अभियान शुरू किया हुआ है। इसी के तहत हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व से ठीक पहले पर्यावरण प्रेमियों ने ब्लैक हरेला अभियान चलाया है। जिसको लेकर तमाम पर्यावरणप्रेमी सड़कों पर एकजुट हुए। इस मामले में पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी पर्यावरण प्रेमियों को अपनी तरफ से कुछ बातें कही है।

हरेला बनाने का क्या मतलब जब कट रहे हजारों पेड़? (Uttarakhand News)

आज सोशल मीडिया पर यही छाया हुआ है कि हरेला (harela 2026) पर्व मनाने का उत्तराखंड में क्या मतलब है जब दूसरी तरफ हजारों पेड़ों की कटाई हो रही है। देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत लगभग 3000 पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों ने ब्लैक हरेला का अभियान शुरू किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: Garud Puran: किसी के साथ क्रूर व्यवहार करने से पहले पढ़ें गरुण पुराण

सरकार तक चिंता पहुंचने की कोशिश

हरेला पर्व से ठीक पहले शुरू हुए इस अभियान के जरिए पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सरकार (black harela) तक अपनी चिंता पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जिसका विरोध केवल सड़कों तक सीमित नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

प्राकृतिक चुनौतियों से जूझ रहा उत्तराखंड (Uttarakhand News Today)

अब सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड लंबे समय से जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई लगातार चिंता का विषय है। वर्तमान में चल रहा विवाद देहरादून-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के सात मोड रास्ते से जुड़ा हुआ है। जहां सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण की योजना के तहत लगभग 3000 पेड़ों को काटा जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: ENG VS IND 2026: पहले ही मैच में भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया

विकास के नाम पर इस तरह के कार्य हो रहे हैं। यह सवाल के घेरे में इसलिए आते हैं क्योंकि पहाड़ों के दुर्गम स्थानों पर जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है आखिर वहां पर क्यों विकास की शुरुआत नहीं हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media