Haridwar News: कावड़ मेला तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप
Haridwar News: हरिद्वार कावड़ मेला 2026 की तैयारी को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। 30 जुलाई से कावड़ मेला शुरू होने वाला है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को शंकराचार्य चौक से लेकर रुड़की तक कावड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधन का पूरा जायजा लिया।
कहां से कहां तक हुआ निरीक्षण? (Haridwar News)
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शंकराचार्य चौक, ऋषिकुल पुल, प्रेम नगर चौक, आर्य नगर चौक, सिंह द्वारा, दुर्गा चौक, जटवाड़ा पुल, लालपुर, बहादराबाद से लेकर रुड़की तक कावड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन कार्यों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधन का पूरा जायजा लिया गया। इसके अलावा पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की गई।
यह भी पढ़ें:Uttarakhand News: हरेला बनाने का क्या मतलब जब कट रहे हजारों पेड़?
बैरिकेडिंग करने के निर्देश
निर्माणाधीन घाटों के आसपास सुरक्षा दीवार नहीं होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल बारी ग्रेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी तरीके का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।
जलभराव वाले स्थानों का समय रहते चिन्हीकरण
जिलाधिकारी ने संभावित जलभराव वाले स्थानों का समय रहते चिन्हीकरण कर स्थायी समाधान करने, मार्ग किनारे झाड़ियों की कटाई, पेड़ों की लापिंग तथा अंडरपास के खुले हिस्सों पर सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़क को पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाने और निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा।
यह भी पढ़ें: Garud Puran: किसी के साथ क्रूर व्यवहार करने से पहले पढ़ें गरुण पुराण
अस्थायी शौचालयों की संख्या बढ़ाने (Haridwar News Today)
उन्होंने जिला पंचायत को अस्थायी शौचालयों की संख्या बढ़ाने, सभी भंडारों एवं शौचालयों पर स्पष्ट दिशासूचक बोर्ड लगाने, जल संस्थान को निर्बाध पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत विभाग को समय रहते संपूर्ण प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल बैरिकेडिंग करने तथा सतत निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

