हरिद्वार

Haridwar: पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर सपा का हमला

Haridwar: समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कठोर कार्रवाई करना उचित नहीं है।

महिलाओं के साथ हुई कथित अभद्रता की निष्पक्ष जांच की मांग (Haridwar)

महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बल प्रयोग किए जाने की खबरें बेहद गंभीर हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।

युवाओं और छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाए सरकार

उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र, बेरोजगार युवा और विभिन्न वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे। उन्होंने सरकार से इन विषयों पर संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Kawar Mela: कांवड़ मेला में 24 घंटे रहेगी ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होना सकारात्मक (Haridwar News)

महंत शुभम गिरी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होना सकारात्मक पहल है, लेकिन आंदोलन के दौरान सामने आई घटनाओं ने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा करना हर सरकार का संवैधानिक दायित्व है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की मांगों की लगातार अनदेखी की गई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर छात्रों, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के समर्थन में अपना आंदोलन और तेज करेगी।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

महंत शुभम गिरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों के अधिकार और बेहतर कानून-व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी आम जनता की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media