Haridwar News: युवा महोत्सव 2026 में युवाओं ने बिखेरा हुनर

Haridwar News: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छह प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने मारी बाजी (Haridwar News)
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सोनू कुमार के अनुसार, युवा महोत्सव में नुक्कड़ नाटक, भाषण, चित्रकला, लोकनृत्य, लोकगीत और कविता लेखन सहित छह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में स्किरिंग पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अमन दुबे ने बाजी मारी, जबकि चित्रकला में शाश्वत ने पहला स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में किरण और लोकगीत में वंदना ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कविता लेखन प्रतियोगिता में अर्पणिता ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh: 15 मार्च को हरिद्वार में देव डोलियों का होगा अमृत स्नान
युवाओं को मंच प्रदान करना रहा उद्देश्य
युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और विभिन्न विधाओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक अध्यापिका मीनाक्षी सिंह, ब्लॉक कमांडर रामकुमार, ब्लॉक सरदार सुशील गिरि एवं बसंत कुमार, अंजलि श्रीवास्तव और खेल प्रशिक्षक शांति बस-नायक सहित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने सहयोग दिया।
