Haridwar News: कांवड़ियों की राह में जलभराव और गड्ढें! अधूरा पड़ा काम
Haridwar News: हरिद्वार में कावड़ यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती आवाजाही के बीच बैरागी कैंप की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या सामने आई है। सड़क पर भरे पानी की वजह से कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बारिश के भरे हुए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस मार्ग से कावड़ियां होकर गुजर रहे हैं। जहां से वह आगे अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। सड़क पर जमा पानी के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसी मार्ग से स्थानीय लोगों की गाड़ियों की भी आवाजाही भी हो रही है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बन रही है।
गड्ड से भरी सड़क पर हुआ था टाइल्स लगाने का काम (Haridwar News)
स्थानीय स्तर पर सड़क पर बने गढ़ों की समस्या को देखते हुए इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू किया गया था। जिसका उद्देश्य सड़क को समतल बनाना और कावड़ियों की आवाजाही को आसान करना था। लेकिन, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। अधूरे निर्माण कार्य और जलभराव की वजह से मार्ग की स्थिति और ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है। कुछ स्थानों पर सड़क का काम पूरा नहीं होने से कांवड़ियों को सतर्कता (haridwar latest news) के साथ आगे बढ़ना पड़ रहा है। अगर इस जगह पर भारी भीड़ होती है तो यह स्थिति चुनौतीपूर्ण बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Haridwar Kawar Yatra: अब तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगाजल लेकर हुए रवाना
जलभराव की समस्या का निवारण करने की मांग
कावड़ यात्रा के दौरान लाखों शिव भक्त हरिद्वार (Haridwar News Today) आते हैं। ऐसे में इन प्रमुख मार्ग पर जल बराबर अधूरे निर्माण कार्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की जा रही है कि बैरागी कैंप की तरफ जाने वाले इस मार्ग पर जमा पानी को जल हटाया जाए। साथ ही सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के अधूरे काम को भी शीघ्र पूरा किया जाए। जिससे कांवड़ियों को सुरक्षित और सुचारू आवागमन की सुविधा मिल सके। कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग की व्यवस्था में जल सुधार किया जाना बेहद जरूरी है।

