Haridwar Kawar Yatra: अब तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगाजल लेकर हुए रवाना
Haridwar Kawar Yatra: पावन कावड़ मेला 2026 के दूसरे दिन हरिद्वार में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार। आज शुक्रवार को 14,55,000 शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
अब तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रवाना (Haridwar Kawar Yatra)
पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार, कावड़ यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 25 लाख 10,000 शिव वक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: गंगा संरक्षण सभी विभागों की जिम्मेदारी- DFO स्वप्निल अनिरुद्ध
कावड़ मार्ग और प्रमुख घाटों पर निगरानी
कावड़ यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कावड़ मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।
शिव भक्तों से की सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने शिव भक्तों से निर्धारित कावड़ मार्गों (Haridwar Kawar Yatra 2026) का पालन करने और प्रशासन व पुलिस द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं से स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित कावड़ यात्रा के संचालन में सहयोग करने का आग्रह भी किया है।

