Haridwar: अग्निवीर भर्ती रैली का इस दिन से होगा आयोजन, जानिए पूरी खबर

उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए अहम खबर है। अग्निवीर भर्ती रैली 2026 का आयोजन 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (BEG & Centre), रुड़की में किया जाएगा। यह भर्ती रैली भर्ती वर्ष 2027 के लिए गढ़वाल क्षेत्र में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली श्रृंखला का हिस्सा है।

केवल CEE पास अभ्यर्थी ही ले सकेंगे हिस्सा (Haridwar)

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अनुसार, इस भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) उत्तीर्ण किया है।

पात्र अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई रिपोर्टिंग तिथि और समय के अनुसार भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को रैली अधिसूचना में निर्धारित सभी मूल दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।

किन पदों पर होगी अग्निवीर भर्ती?

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के तहत इस रैली में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के साथ-साथ गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों में भर्ती की जाएगी।

गढ़वाल क्षेत्र के जिन सात जिलों के अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, उनमें चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर हरिद्वार में हुए विभिन्न कार्यक्रम

अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी की जिलेवार रैली

अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए जिलेवार रैली कार्यक्रम 5 अक्टूबर से शुरू होगा। गढ़वाल क्षेत्र के अभ्यर्थियों की रैली 11 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। इस दिन चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश (agniveer bharti uttarakhand) के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों के लिए 5 से 12 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

GD, टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती का शेड्यूल

गढ़वाल क्षेत्र के अग्निवीर GD, टेक्निकल और ट्रेड्समैन अभ्यर्थियों के लिए जिलेवार कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • 13 अक्टूबर: उत्तरकाशी एवं चमोली
  • 14 अक्टूबर: चमोली
  • 15 अक्टूबर: पौड़ी गढ़वाल
  • 16 अक्टूबर: टिहरी गढ़वाल
  • 17 अक्टूबर: पौड़ी गढ़वाल
  • 18 अक्टूबर: रुद्रप्रयाग एवं देहरादून
  • 19 अक्टूबर: देहरादून एवं हरिद्वार
  • 20 अक्टूबर: अग्निवीर टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें। रैली स्थल पर पहुंचते समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ रखना जरूरी है।

दलालों और बिचौलियों से रहें सावधान (Haridwar News)

भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित रखने की व्यवस्था की गई है। सेना ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के संपर्क में न आने और किसी को पैसे न देने की सलाह दी है।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को कोई बाहरी व्यक्ति प्रभावित नहीं कर सकता। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल भारतीय सेना की आधिकारिक सूचनाओं और निर्देशों पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media