Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर पहुंचे बैरागी कैंप
Haridwar: हरिद्वार कावड़ मेला 2026 को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कावड़ियों की सुरक्षा, यातायात, सुविधा और पार्किंग व्यवस्थाओं का भी जाया जा लिया।
मूलभूत सुविधाओं पर जरूरी ध्यान (Haridwar)
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैरागी कैंप पार्किंग स्थल पर आने वाले शिव भक्त कावड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने पेयजल, चिकित्सा सुविधा, बिजली, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और साफ सफाई से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरुस्त और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: कांवड़ियों की राह में जलभराव और गड्ढें! अधूरा पड़ा काम
वाहनों के व्यवस्थित संचालन पर जोर
जिलाधिकारी ने पार्किंग क्षेत्र में वाहनों के व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया है। उन्होंने यातायात को निर्बाध बनाए रखने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और पर्याप्त पुलिस बल (haridwar kanwar mela 2026) की तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही पेयजल के लिए लगाए गए स्टैंड पोस्ट से निकलने वाले पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की निर्देश भी दिए हैं।
ड्रोन कैमरा से होगी निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि ड्रोन कैमरा की माध्यम से बैरागी कैंप पार्किंग क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी होगी।
यह भी पढ़ें: Haridwar Kawar Yatra: अब तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगाजल लेकर हुए रवाना
उन्होंने यह भी कहा कि कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर प्रभावित नजर रखी जाए और किसी भी तरह की आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर सामनव्य पर भी जोर दिया गया।
कावड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता (Haridwar News)
डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कावड़ियों के सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, को ट्रैफिक दीपेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

