Uttarakhand: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की तैयारियां तेज

देहरादूनराजनीति

Uttarakhand: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ाने का संकेत दिया है। देहरादून स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की मौजूदगी में प्रेस वार्ता और संगठन आत्मक बैठक आयोजित की गई।

हरिद्वार समेत इन जिलों में चुनाव लड़ने की तैयारी (Uttarakhand)

बैठक में बात हुई कि समाजवादी पार्टी आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल और देहरादून समेत प्रदेश के प्रमुख क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए अभी से संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: 4 बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने पर रहा। प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही नेताओं ने जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर दिया है।

प्रदेश पदाधिकारी ने रख अपने विचार

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व दर्जाधारी कैबिनेट मंत्री आभा बटवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी, शिक्षा सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ राकेश पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल यादव और हेमा बोरा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव अतुल शर्मा ने किया।

इसके अलावा शाहिद अहमद, अनुराग कुकरेती, चौधरी महिपाल, डॉ. नासिर, सुमन देवी, गुड्डी चौधरी, सुशील गांधी, आरिफ वास, अधिवक्ता लियाकत आवासी, मुकेश यादव, संदीप नेगी, राधेश्याम शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

2027 के लिए सपा ने शुरू की जमीनी तैयारी (Uttarakhand News)

बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महान शुभम गिरी समेत नेताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने की जरूरत पर चर्चा की। साथी यह भी बोला की पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनाव से पहले प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media