Haridwar: खाद्य सुरक्षा विभाग की इस बड़ी ब्रांड की “हींग” पर पैनी नजर

Haridwar: हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और दुग्ध वाहनों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त देहरादून विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान कनखल में बिना आवश्यक खाद्य अनुज्ञप्ति के दूध सप्लाई करने वाले वाहन को पकड़ा गया।

वहीं, रुड़की में अलग-अलग खाद्य पदार्थों के जांच पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
कनखल में बिना अनुज्ञप्ति मिला दूध वाहन (Haridwar)
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार दूरभाष पर मिली शिकायत के बाद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने कनखल क्षेत्र में अमरोहा, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में दूध वितरण के लिए आए एक वाहन को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वहां में गए और भैंस का मिश्रित दूध पाया गया। अधिकारियों द्वारा दूध के वितरण और सप्लाई से संबंधित खाद्य अनुज्ञप्ति मांगी गई। लेकिन, मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
इस मामले में वाहन और डेयरी संचालक एम्एस डेयरी को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए मौके से मिश्र सूट का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन हुआ
रुड़की में खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए गए
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में रुड़की शहर के विभिन्न डिटेल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए गए।
इनमें:
- एडिबल ऑयल के 2 नमूने
- चावल का 1 नमूना
- हींग का 1 नमूना
- सरसों के तेल का 1 नमूना
शामिल है। इन सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
लेबल नियमों के उल्लंघन पर कंपनियों को नोटिस जारी
निरीक्षण के दौरान खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग और लेवल से जुड़े नियमों का भी परीक्षण किया गया। विभाग के मुताबिक दो निर्माता कंपनियों द्वारा लेवल संबंधी प्रावधानों का उल्लेख पाया गया। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
एवरेस्ट हींग का नमूना लिया, 9 डिब्बियां हटवाईं (Haridwar News)
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के तहत खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर चल रही कार्रवाई के क्रम में विशाल मेगा मार्ट से एवरेस्ट हींग का एक नमूना भी लिया गया।
इसके अलावा मौके पर मौजूद शेष 9 हींग की डिब्बियों को बिक्री से हटवा दिया गया। नमूने को आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
मेडिकल और पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज नहीं मिले
निरीक्षण के दौरान एक अन्य रिटेल स्टोर संचालक से कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड और पेस्ट कंट्रोल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित प्रतिष्ठान को भी नोटिस जारी किया गया।
