Haridwar: होटल-रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं? तो ये खबर आपके लिए है!

हरिद्वारहेल्थ

Haridwar: हरिद्वार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन निर्माण इकाइयों और किरण प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस अभियान में कुल 13 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि खराब और असुरक्षित पाए गए करीब 5 किलो खाद्य पदार्थ को मौके पर ही नष्ट किया गया।

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे के होटल में मिली कई अनियमितताएं (Haridwar)

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन अभियान के तहत हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित एक होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया की प्रतिष्ठान के पास होटल गतिविधियों के लिए फूड लाइसेंस था। लेकिन इस लाइसेंस पर रेस्टोरेंट का संचालन भी किया जा रहा था। विभाग के अनुसार लाइसेंस में कई खाद्य श्रेणियां दर्ज नहीं थी। इसके बावजूद भी उसका निर्माण, भंडारण और बिक्री की जा रही थी।

जांच में सामने आई प्रमुख बातें

  • लाइसेंस में चाय एवं चाय उत्पाद, मीट एवं मीट प्रोडक्ट्स, इंडियन स्वीट्स, बकरी और सीरियल प्रोडक्ट्स की श्रेणियां दर्ज नहीं थी।
  • होटल प्रबंधन टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड और इंटरनल ऑडिट रिकॉर्ड जैसे जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
  • किचन में वेज और नॉनवेज खाना बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्र नहीं मिले।
  • एक ही बर्तन में ब्याज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ तैयार किया जा रहे थे।
  • नॉन वेज डीप फ्रीजर में वेज पदार्थ रख मिले।
  • सड़े गले प्याज, शिमला मिर्च और पनीर का इस्तेमाल खाद्य निर्माण में किया जाना पाया गया।
  • ग्राहकों को दिए जा रहे फूड बिल में अनिवार्य 14 अंकों का बिल नंबर नहीं था।

इन अनियमितताओं के बाद विभाग ने मीट एवं मीट प्रोडक्ट्स, इंडियन स्वीट्स और बेकरी प्रोडक्ट्स के निर्माण एवं बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: कुंभ मेला 2027 के लिए सड़क चौड़ीकरण का मामला बना आफत

5 किलो खराब पदार्थ मौके पर नष्ट किया गया

निरीक्षण के दौरान विभाग ने होटल से कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खराब और असुरक्षित खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया। होटल से लिए गए सैंपल:

  • पनीर-1
  • हनी- 1
  • कुल्चा-2

मौके पर करीब 5 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया जिसमें सड़े गले प्याज, शिमला मिर्च, पनीर और नॉनवेज डीप फ्रीजर में रखे उबले चने शामिल थे। फूड बिल से जुड़ी कमी पर होटल को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने 15 दिनों के भीतर कमियां दूर कर अनुपालन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

लक्सर और हरिद्वार की देरी और किराना दुकानों पर जांच

इस अभियान के तहत लक्सर नगर की दरी, नमकीन निर्माण इकाइयों और किराना दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खुले पनीर, खुले नमकीन और पैक्ड फ्रूटी ड्रिंक के नमूने लिए गए। और दो किराना दुकानदारों को स्वच्छता मनको का पालन न करने, फूड लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करने और आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए। हरिद्वार शहर के पुरुषार्थी मार्केट, निर्मला छावनी रोड और शिव मूर्ति चौक स्थित मैसर्स अशोक प्रोविजन स्टोर से संदेह के आधार पर धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। दुकान संचालक द्वारा खाद्य अनुज्ञप्ति के बजाय केवल खाद्य पंजीकरण के आधार पर कारोबार किए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

दूध, पनीर और देसी घी के भी लिए गए सैंपल (Haridwar News)

दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न डेयरियों और दूध विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।

डेयरी और दूध उत्पादों से लिए गए नमूने:

  • खुले दूध — 3
  • चांद डेयरी, ज्वालापुर — देसी घी का 1 नमूना
  • गुर्जर डेयरी, खन्ना नगर — पनीर का 1 नमूना
  • न्यू शिव डेयरी, खन्ना नगर — पनीर का 1 नमूना

इस तरह पूरे विशेष अभियान के दौरान कुल 13 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media