Haridwar Jobs: हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

Haridwar Jobs: नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से 30 सितंबर 2026 को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में करीब 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

5 से 6 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना (Haridwar Jobs)
रोजगार मेला 30 सितंबर, बुधवार को सुबह 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, हरिद्वार में आयोजित होगा। इसमें हरिद्वार क्षेत्र की करीब 5 से 6 औद्योगिक इकाइयों (Haridwar Rojgar Mela) के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, कंपनियों की संख्या आवश्यकता के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Missing CRPF Jawan Son: देश की हिफाजत करने वाला पिता बेटे की तलाश में बेबस
इन योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतिभाग
जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक और परास्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। आईटीआई में फिइटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और प्लंबर ट्रेड के अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
यह दस्तावेज साथ लाना जरूरी (Haridwar Jobs Update)
इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 सितंबर को सुबह 10:00 बजे रोजगार मेला में पहुंचना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ सीवी की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और सेवायोजन पंजीयन प्रमाण पत्र जरूर लेकर आएं।
यह भी पढ़ें: Haridwar: होटल-रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं? तो ये खबर आपके लिए है!
अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में संपर्क कर सकते हैं।
