Haridwar News: गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर हरिद्वार में हुए विभिन्न कार्यक्रम

उत्तराखंडदेशहरिद्वार

Haridwar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हरिद्वार जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यालय समेत जिलेभर के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला कार्यालय में हुआ मुख्य कार्यक्रम (Haridwar News)

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन और उनके विचार समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर जोर! छह कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

छात्राओं ने प्रस्तुत किए गांधी जी के प्रिय भजन

कार्यक्रम के दौरान आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद अपर जिलाधिकारी ने छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन ने किया।

स्कूल-कॉलेजों में हुई प्रतियोगिताएं

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर जिले के स्कूलों और कॉलेजों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और योगदान से परिचित कराया गया।

सरकारी कार्यालयों में भी दी गई श्रद्धांजलि (Haridwar News Today)

जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों और अधिकारियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित जिला कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media