Haridwar News: रोड़ीबेलवाला पिंक वेंडिंग जोन! नगर आयुक्त ने सुनी वेंडर्स की समस्याए

Haridwar News: रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और वेंडर्स को व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने निरीक्षण किया। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

वेंडर्स से संवाद कर जानीं समस्याएं (Haridwar News)
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पिंक वेंडिंग जोन के वेंडर्स से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेंडर्स को जल्द से जल्द व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए।
नगर निगम का उद्देश्य वेंडिंग जोन में व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए उचित व्यवस्था विकसित करना है, जिससे वेंडर्स को सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र में भीड़भाड़ को व्यवस्थित रखने में मदद मिले।
स्वच्छता बनाए रखने की अपील
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने वेंडर्स से अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी वेंडर्स कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: Haridwar: कुंभ से पहले पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप का होगा कायाकल्प
उन्होंने जोर दिया कि पिंक वेंडिंग जोन को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों और वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
निरीक्षण में निगम के अधिकारी रहे मौजूद (Haridwar News Today)
निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, आकाश कुमार और शिव सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम ने वेंडिंग जोन में आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
