Haridwar: परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 187 चालान और 7 वाहन सीज!

हरिद्वार

Haridwar: जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। बीएचईएल, सिडकुल, बहादराबाद और रोड़ी बेलवाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 187 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने यह अभियान संचालित किया।

तेज रफ्तार और हेलमेट उल्लंघन पर सबसे अधिक कार्रवाई (Haridwar)

अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने के मामलों में 68 चालान किए गए। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और हेलमेट संबंधी अन्य नियमों के उल्लंघन पर 70 चालान किए गए। इसके अलावा बिना वैध परमिट वाहन संचालन, परमिट की शर्तों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग और वाहनों में अनधिकृत बदलाव जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: Haridwar: धनोरी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

बसों से लेकर दोपहिया वाहनों तक की जांच

चेकिंग अभियान में बस, मालवाहक वाहन, टैक्सी, ऑटो और दोपहिया वाहनों को जांच के दायरे में लिया गया। इस दौरान यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाने जैसे मामलों पर भी चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करने, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन कर से जुड़ी अनियमितताओं पर भी परिवहन विभाग की टीमों ने कार्रवाई की।

अभियान में ये अधिकारी और कर्मचारी रहे शामिल

प्रवर्तन अभियान में वरुणा सैनी, हरीश कुमार सती, मुकेश भारती, भारत भूषण, अश्वनी कुमार और रविंद्र पाल सैनी ने भी कार्रवाई में सहभागिता की।

नियमों का पालन करने की अपील (Haridwar News)

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और संचालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज वैध रखने की अपील की है। विभाग के अनुसार, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यात्री परिवहन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media