उत्तराखंड

Uttarakhand Temples: उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को NCERT में मिली जगह

Uttarakhand Temples: देश में छात्रों को अब धार्मिक रूप से विशेष महत्व रखने वाली स्थान की जानकारी भी दी जाएगी। एनसीईआरटी की किताब में धार्मिक स्थलों की जानकारी देने वाले अध्याय को शामिल किया गया है। इसमें कई विश्व विख्यात धार्मिक स्थलों की भी जानकारी दी गई है। 

उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को अब देशभर के छात्र पड़ेंगे 

आप देशभर के छात्र उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) के धार्मिक स्थलों को स्कूल में पठन-पाठन के दौरान पढ़ेंगे। एनसीईआरटी ने धार्मिक स्थलों की जानकारी देने वाले एक अध्याय को पुस्तक में शामिल किया है। जिस अध्याय में उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थल शामिल किए गए हैं। 

सामान्य विषय की कक्षा 7 में मौजूद है अध्याय (Uttarakhand Temples)

एनसीईआरटी की सामान्य विषय की कक्षा 7 की किताब में इन धार्मिक स्थलों के विषय में एक अलग अध्याय रखा है। कक्षा 7 की इस किताब में हो How the Land Becomes Sacred नाम का अध्याय शामिल किया गया है। अध्याय में उत्तराखंड के जागेश्वर धाम की फोटो दी गई है। इसी तरह केदारनाथ और बद्रीनाथ के महत्व की भी इसमें जानकारी जोड़ी गई है। इतिहासकार धर्मपाल द्वारा अपने लेखन में हरिद्वार के महत्व को लेकर जो बातें कही गई है उसे भी इस किताब में स्थान दिया गया है। 

Rishikesh Murder Case: कैफे संचालक नितिन की सोसाइटी में रहते थे बदमाश

12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्ति पीठ का भी जिक्र हुआ है

चित्रों (Uttarakhand Temples In NCERT Book) के माध्यम से अध्याय में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की जानकारी दी गई है। छात्र हिंदू धार्मिक मान्यता के लिए बेहद अहम 12 ज्योतिर्लिंगों को जानेंगे। दूसरी तरफ एनसीईआरटी के इसी अध्याय में 51 शक्ति पीठ का भी जिक्र किया गया है।

IPL 2025 हुआ Suspend, BCCI अधिकारियों ने दी जानकारी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हुई जारी

धार्मिक स्थलों के लिहाज से इस अध्याय को जोड़कर छात्रों में धार्मिक रूप से विभिन्न स्थलों और मान्यताओं की जानकारी उन्हें हो सकेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक व्यवस्थाओं और पठन-पाठन के तरीकों के अलावा पुस्तकों में मौजूद जानकारी में भी कई अपडेट किया जा रहे हैं। इसमें स्थानीय जानकारी को बढ़ाया जाएगा और रोजगार पर शिक्षा देने के साथ ही भविष्य में काम आने वाली जरूरी बातों को पुस्तकों में जोड़ने के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

UPI Payment: एक अगस्त से UPI में होंगे तीन बड़े बदलाव! बैलेंस चेक पर पाबंद

"यह लेख जुलाई 2025 में तकनीकी रूप से अपडेट किया गया।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *