मनोरंजन

Best Thriller Movie: एक कहानी कई राज! मूवी देख घूम जाएगा दिमाग

Best Thriller Movie: टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल भी उतनी तेजी से हो रहा है जितना सही इस्तेमाल हो रहा है। आम जनता से लेकर तमाम फेमस हस्तियां भी समय-समय पर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रही है। इस मामले को लेकर मूवीज और वेब सीरीज भी बन गई है। अगर आप भी ऐसी ही मूवी और सीरीज देखते हैं। तो हम आपको साउथ सिनेमा की एक ऐसी साइबर क्राइम मूवी बताने वाले हैं। जिसमें भरपूर रोमांच है।

साइबर क्राइम की Thriller Movie

जिस मूवी की हम बात कर रहे हैं वह नई नहीं है। उसे 3 साल पहले रिलीज किया गया था। मूवी 1 घंटे 47 मिनट की है। लेकिन यह आपका दिमाग घुमा कर रख देगी। मूवी की स्टोरी पर ध्यान दिया जाए तो इसमें एक शख्स हैकिंग के माध्यम से एक लड़की का नंबर हासिल कर लेता है। वो लड़की पहले से ही साइबर सेल में काम करती है। व्यक्ति हर रोज लड़की को फोन करके गंदी बातें करके परेशान करता है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5: मर्डर मिस्ट्री के साथ डबल मीनिंग Jokes का तड़का “हॉउसफुल”

लड़की खुद सिखाती है सबक (Best Thriller Movie)

लड़की परेशान होकर इस मामले की शिकायत करती है। लेकिन फिर भी उसे कुछ खास मदद नहीं मिलती। फिर वह लड़की उस लड़के को उसी की भाषा में जवाब देते हुए साइबर सेल की सहायता से उसका पर्दाफाश करती है।

मजेदार प्लान ही मूवी का थ्रिल

लड़की, लड़के को सबक सीखाने (best south cyber crime movie) के लिए कौन सा प्लान बनाती है और वह लड़का कौन है जो उसे परेशान करता है? इन दो चीजों पर ही पूरी फिल्म आधारित है जो उसको रोमांचक बनाती है।

यह भी पढ़ें: Top 10 Movies: इस हफ्ते आ रही 10 धमाकेदार मूवीज और सीरीज, देखें लिस्ट

क्या है मूवी का नाम? (OTT Thriller Movie)

इस रोमांचक मूवी का नाम कीडम है। जो 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिनेत्री राज्यशाला विजयन, श्रीनिवासन, राहुल नायर, विजय बाबू और मणिकंदन पततबी जैसे कलाकार हैं।

मूवी की आईएमडीबी रेटिंग

इस मूवी की IMDB रेटिंग (best south movies) 6.3/10 है। जिससे पता चलता है कि यह ओटीटी पर मस्ट वॉच थ्रिलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *