Census 2027: दो चरणों में होगी जनगणना! एक क्लिक में पढ़ें सभी जानकारी
Census 2027: केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 में भारत की जनसंख्या की जनगणना करने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर दी है जिससे आधिकारिक तौर पर जनगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह साल 2011 के बाद देश की पहली जनगणना होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार देशभर में जनगणना के संदर्भ में तारीख 1 मार्च 2027 तय की गई है।
दो चरणों में आयोजित होगी जनगणना
गृह मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि भारत की जनगणना की अधिसूचना को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। यह जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें लगभग 34 लाख गणनाकर और पर्यवेक्षक तथा 1.3 लाख जनगणना अधिकारी तैनात किए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया 1 मार्च 2027 तक पूरी की जाएगी।
पहले चरण में क्या होगा? (Census 2027)
जनगणना (Census 2027 Process) दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण को गृह सूचीकरण अभियान अभियान कहा जाएगा। इसमें प्रत्येक घर की स्थिति, संपत्तियों और सुविधाओं की जानकारी इकट्ठा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Caste Census News: एक क्लिक में पढ़े क्या है जाति जनगणना? विपक्ष हैरान!
दूसरे चरण में क्या होगा?
गृह सूचीकरण अभियान के बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के जनसंख्याकीय, सामाजिक आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण भी दर्द किए जाएंगे।
टेक्नोलॉजी का होगा उपयोग (census in 2027)
2011 में की गई जनगणना (Census latest update) के बाद यह पहला मौका है जब देश एक बार फिर जनसंख्या गणना के लिए तैयार हो गया है। 2019 में आई कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 में प्रस्तावित जनगणना स्थगित की गई थी।, हालांकि, इस बार सरकार डिजिटल उपकरणों और मोबाइल एप्स के माध्यम से जनगणना करने वाली है। इसके अलावा नागरिकों को स्वर्ग गणना की सुविधा देकर पारदर्शिता और भागीदारी को भी प्राथमिकता दी गई है।
गृहमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक
15 जून को गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) ने जनगणना की तैयारी का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनगणना की योजना, तकनीकी पहलू और सुरक्षा मानकों पर चर्चा हुई है।
यह भी पढ़ें: Pune Bridge Collapse: जर्जर हालत में पुल! तेज बहाव में बहे लोग
क्या है जनगणना? (what is census)
जनगणना का मतलब जनसंख्या की गणना (census meaning in hindi) है। यह किसी भी देश या क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या, उनसे जुड़ी विशेष जानकारी और अन्य संबंधित जानकारी को व्यवस्थित रूप से खट्टा करना। उसके बाद रिकॉर्ड करना और प्रकाशित करने की प्रक्रिया है। जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश की जनसंख्या और अर्थव्यवस्था के बारे में आंकड़े साझा करना है। यह डाटा सरकार और संगठनों के लिए नीतियों, योजना और विकास कार्यों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है