Lata Saberwal Divorce: ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस की कहानी हुई खत्म
Lata Saberwal Divorce: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में हिना खान की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री लता सभरवाल का घर टूट गया। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में अभिनेत्री और पति-पत्नी का किरदार निभाया था। दोनों के बीच इतनी अच्छी केमिस्ट्री बनी कि उन्होंने असलियत में भी एक दूसरे को ही अपने जीवन साथी के रूप में चुना। लेकिन, शादी के 15 साल के बाद लता सभरवाल और संजीव सेठ अलग हो गए हैं।
पति संजीव सेठ से अलग हुई लता (Lata Saberwal Divorce)
एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ा फैसला लिया है। जिससे उनके फैंस चौंक गए हैं और काफी निराशा है। लता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 15 साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पति अभिनेता संजीव सेठ (sanjiv seth) से अलग हो गई है।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: तलाक पर बोले सलमान! सोशल मीडिया पर मचा भूचाल
लता ने सोशल मीडिया पर किया अनाउंस
लता सभरवाल (Lata Saberwal Divorce News) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर शेयर की और अपने परिवार के लिए प्राइवेसी और शांति का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें: Politics News: मनीष सिसोदिया क्या फिर जायेंगे जेल?
क्या बोली अभिनेत्री Lata Saberwal?
अपने आधिकारिक बयान में लता (Lata Saberwal) ने लिखा है कि- ” लंबी चुप्पी के बाद में घोषणा करती हूं मैं लता सभरवाल अपने पति संजीव सेठ से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके भविष्य के जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। कृपया मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछे या फोन ना करें। आभार।”
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों ने रिश्ते को लेकर फैंस बातें कर रहे है। कुछ को बहुत ज़्यादा दुःख हुआ है वहीं अन्य लोग स्तब्ध है। यह रिश्ता क्या कहलाता है से बनी दोनों की जोड़ी ऑन और ऑफ स्क्रीन पर सभी को बेहद पसंद थी।