Haldwani Crime: बनभूलपुरा से दो किशोरियां गायब! अभी तक नहीं मिली
Haldwani Crime: हल्द्वानी में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस घटना के बाद किशोरियों के परिजन बुरी तरह से परेशान है। उन्होंने पुलिस में तहरीर देते हुए किशोरियों को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।
बनभूलपुरा से दो किशोरियां गायब (Haldwani Crime)
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले दी है कि उसकी बेटी एक जुलाई को दोपहर से अचानक घर से लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसके अलावा दूसरे मामले में जवाहर नगर बनभूलपुरा (banbhoolpura girls missing) की रहने वाली 15 साल की किशोरी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके परिजनों का कहना है कि किशोरी घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। दोनों किशोरियों के परिजनों ने रिश्तेदारी से लेकर सभी जानने वालों के घर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: Dehradun Shop Fire: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग! हुआ बुरा हाल
सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
पुलिस और परिजनों (Haldwani Crime News) को इसी बात की चिंता है कि कहीं दोनों किशोरियों के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो जाए। पुलिस ने शीघ्रता से किशोरियों की खोजबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में कोतवाल राजेश यादव ने बताया है कि जल्द दोनों किशोरियों को ढूंढ लिया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन में इन राशियों को होगा लाभ! सुनहरा समय होगा शुरू
अन्य व्यक्ति भी लापता (Haldwani)
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रहे एक अधेड़ कई दिनों से लापता है। बेटे ने पुलिस में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। 4 जून को लापता व्यक्ति वापस दिल्ली जाने के लिए बेरीनाग से हल्द्वानी के लिए निकला। उसने फोन पर रिश्तेदार को हल्द्वानी आने की बात कही थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।